बाराबंकी में पुलिस ने किया 4 तस्करों को गिरफ्तार, 3 करोड़ मार्फीन बरामद
बाराबंकी। जिले में सोमवार को सतरिख थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके कब्जे से 1 किलो 95 ग्रा. मार्फीन बरामद किया है। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 3 करोड़ रुपए बताई जा रही है। मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने सोमवार …
बाराबंकी। जिले में सोमवार को सतरिख थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके कब्जे से 1 किलो 95 ग्रा. मार्फीन बरामद किया है। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 3 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि सतरिख पुलिस को सूचना मिली थी कि चार तस्कर कुछ सामान लेकर कहीं जा रहे हैं। इसपर पुलिस ने घेराबंदी कर बाबा पुल के पास से तस्करों जिनमें सतरिख निवासी सद्दाम, सलमान, राजा बाबू और अब्दुल फरीद को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक किलो 95 ग्राम मार्फीन बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस सिलसिले में मामला दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
