बाराबंकी: ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकला युवक लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकला 22 वर्षीय युवक रहस्यमय तरीके से कहीं लापता हो गया है परिजन इधर-उधर तलाश कर रहे है। लेकिन कही पता नहीं चल पा रहा है। पीड़ित पिता ने स्थानीय पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी पुलिस …

बाराबंकी। ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकला 22 वर्षीय युवक रहस्यमय तरीके से कहीं लापता हो गया है परिजन इधर-उधर तलाश कर रहे है। लेकिन कही पता नहीं चल पा रहा है। पीड़ित पिता ने स्थानीय पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी पुलिस युवक का कोई सुराग नहीं लगा सकी है।

मामला सुबेहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भटगवा का है। पीड़ित हसन अली ने बताया की मेरा लड़का इमरान बीते मोहर्रम की नवी के दिन अपनी ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकला था। तीन दिन बीत जाने के बाद जब वापस घर नहीं आया तब ससुराल जाकर पता लगाई तो पता चला कोई यहां पर नहीं आया है।

जिसके बाद अपने नातेदार रिश्तेदार से संपर्क कर खोजबीन करने का प्रयास किया लेकिन पता नहीं चल पा रहा है। वहीं स्थानीय पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई लेकिन महीनों बीत जाने के बाद अब तक कोई सुराग नही लग सका है।

संबंधित समाचार