रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में मालगाड़ी से कटा वृद्ध , नहीं हुई शिनाख्त
रायबरेली। संदिग्ध हालत में थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेल नगर में सोमवार दोपहर 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने रेलवे लाइन के किनारे क्षत-विक्षत पड़े शव की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। काफी कोशिश के बाद वृद्ध की शिनाख्त नहीं हो सकी। वृद्ध का सिर कुचल गया था। सोमवार …
रायबरेली। संदिग्ध हालत में थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेल नगर में सोमवार दोपहर 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने रेलवे लाइन के किनारे क्षत-विक्षत पड़े शव की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। काफी कोशिश के बाद वृद्ध की शिनाख्त नहीं हो सकी। वृद्ध का सिर कुचल गया था।
सोमवार को ट्रेन की चपेट में आकर वृद्ध की मौत हो गई। मृतक सफेद धोती और क्रीम कलर का कुर्ता पहने हुए था। उसके सिर का पिछला हिस्सा कुचल गया था और एक हाथ भी कट गया था। जानवर चरा रहे कुछ चरवाहों ने बताया कि मृतक ने लखनऊ की ओर जा रही मालगाड़ी के पहिए के नीचे गर्दन रखने का प्रयास किया था , लेकिन मालगाड़ी के स्पीड में होने के कारण वह रेल की पटरी पर गर्दन नहीं रख पाया। उसके पहले ही इंजन के अगले हिस्से से टकरा गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।वहीं इस मामले में थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
