झांसी के 105 अंत्योदय कार्ड धारकों को मिलेगा आयुष्मान कार्ड
झांसी। जिले में सोमवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन भवन में ‘आयुष्मान अंत्योदय के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी की ओर से लखनऊ में अंत्योदय राशनकार्ड धारकों को आयुष्मान कार्ड बांटने के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इसके साथ ही जनपद के 105 अंत्योदय राशन कार्ड धारक लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों …
झांसी। जिले में सोमवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन भवन में ‘आयुष्मान अंत्योदय के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी की ओर से लखनऊ में अंत्योदय राशनकार्ड धारकों को आयुष्मान कार्ड बांटने के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इसके साथ ही जनपद के 105 अंत्योदय राशन कार्ड धारक लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया।
इसके तहत 45 हजार अंत्योदय अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को मुख्यमंत्री आरोग्य योजना के अंतर्गत सम्मलित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर रामतीर्थ सिंघल ने कहा कि आयुष्मान योजना मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में से एक हैं। जिसमें गरीब परिवारों को नि:शुल्क उपचार के लिए पांच लाख रुपए तक की सुविधा दी जाती है।
इस कार्ड के माध्यम से लाभार्थी व उनके परिवार का सदस्य किसी भी पंजीकृत निजी व राजकीय चिकित्सालय में भर्ती होने के बाद नि:शुल्क के उपचार करा सकते हैं। इससे उन्हें अपने या परिवार के उपचार के लिए किसी भी कर्ज में फंसने की आवश्यकता नहीं होती है, नाहीं उन्हें अपने घर या जगह जमीन गिरवी रखना पड़ता है। उप सभापति सुनील नैनवानी ने कहा कि इस योजना के तहत आयुष्मान कार्ड से वंचित अंत्योदय राशनकार्ड धारकों को इलाज में सहूलियत मिलेगी।
इसके अलावा मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को योजना में सम्मिलित होने के पश्चात गरीबी रेखा के नीचे जी रहे लोगों के लिए यह योजना एक वरदान के रूप में है। इस योजना के लिए जिले में करीब 45 हजार लाभार्थी परिवार हैं। जिन्हें योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया जाएगा। इस दौरान योजना के नोडल अधिकारी रमाकांत स्वर्णकार ने योजना के लाभार्थी और योजना के अंतर्गत पंजीकृत अस्पतालों और इलाज के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन के जैन, आयुष्मान भारत योजना से जुड़े टीम के सदस्यों में अभिषेक, शशांक, सपन के साथ अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी विजयश्री शुक्ला ने किया।
