कुशीनगर: अवैध पटाखों के साथ पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों की रोक थाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिंद्र पटेल के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी तमकुही राज के नेतृत्व में थाना प्रभारी तरया सुजान कपिल देव चौधरी व तरया सुजान पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त …

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों की रोक थाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिंद्र पटेल के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी तमकुही राज के नेतृत्व में थाना प्रभारी तरया सुजान कपिल देव चौधरी व तरया सुजान पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त जावेद पुत्र जाकीर हुसैन सा. तमकुहीराज गुदरी मुहल्ला थाना तरयासुजान के पास से बिना लाइसेंस के एक बोरी व दो गत्ते में अवैध पटाखा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तार के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 389/21 धारा 5/9 ख विस्फोटक अधि. पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

जावेद पुत्र जाकीर हुसैन सा. तमकुहीराज गुदरी मुहल्ला थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर उम्र करीब 30 वर्ष बरामदगी व गिरफ्तार करने वाली टीम- एसएचओ कपिलदेव चौधरी थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर, उनि. राजकुमार बरवार चौकी इंचार्ज तमकुहीराज
3.हे.का. मो. इरशाद, का. सचिन विश्वकर्मा, का. धर्मचन्द्र राम,का. आस्था सिंह।

संबंधित समाचार