अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, लगाया ये गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को बयान जारी कर कहा है कि देश में लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की, जो शासकीय प्रवृत्तियां दिख रही हैं उससे आपातकाल के दिनों की आशंकाएं गहरा रही हैं। भाजपा सरकार उन्हीं दिनों की तरह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को बयान जारी कर कहा है कि देश में लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की, जो शासकीय प्रवृत्तियां दिख रही हैं उससे आपातकाल के दिनों की आशंकाएं गहरा रही हैं। भाजपा सरकार उन्हीं दिनों की तरह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रहार कर रही है।

विरोध के स्वरों को कुचलने के प्रयासों में अब भाजपा सरकार ई.डी., सी.बी.आई. जैसे हथियारों के प्रयोग करने के साथ फर्जी रिपोर्टो पर जेल भिजवाने का काम भी करने लगी है। विपक्ष के कार्यक्रमों पर बंदिश लगाने के साथ उसके नेताओं की गिरफ्तारी भी आम बात हो गई है। इन क्षणों में बरबस सबका ध्यान लोकनायक जयप्रकाश नारायण की ओर जाता है जिन्होंने तब सत्ता के जोर जुल्म के खिलाफ युवा शक्ति का नेतृत्व किया था।

अन्याय के सतत प्रतिरोध का आह्वान प्रखर समाजवादी डॉ. राममनोहर लोहिया का था। सपा उन्हीं के रास्ते पर चलने को प्रतिबद्ध है इसलिए चाहे गोरखपुर हो, उन्नाव या लखीमपुर खीरी जब कहीं अत्याचार होता दिखाई दिया समाजवादी संघर्ष में पीछे नहीं रहे।

संबंधित समाचार