देहरादून: उपनल कर्मियों को कैबिनेट ने दी बड़ी राहत, बढ़ाया मानदेय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। कैबिनेट में हुए फैसले में उपनल कर्मचारियों के लिए राहत की खबर सामने आयी है‍ं। कैबिनेट से उप समिति की रिपोर्ट को मंजूरी मिल गई है। उपनल में 10 साल तक सेवा देने वाले कर्मचारियों के मानदेय में 3000 और 10 साल से नीचे सेवा देने वाले कर्मचारियों के मानदेय में 2000 …

देहरादून, अमृत विचार। कैबिनेट में हुए फैसले में उपनल कर्मचारियों के लिए राहत की खबर सामने आयी है‍ं। कैबिनेट से उप समिति की रिपोर्ट को मंजूरी मिल गई है। उपनल में 10 साल तक सेवा देने वाले कर्मचारियों के मानदेय में 3000 और 10 साल से नीचे सेवा देने वाले कर्मचारियों के मानदेय में 2000 रूपये की वृद्धि की गई है।

आपको बता दें कि पिछले 42 दिनों से उपनल कर्मी धरने पर बैठे हुए हैं। पिछले कैबिनेट बैठक में भी इस मुद्दे को लाया जाना था। लेकिन वित्त विभाग द्वारा अड़ंगा लगाए जाने के चलते यह मामला कैबिनेट में पेश नहीं हो पाया। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और मंत्री गणेश जोशी ने इस मुद्दे पर आपत्ति जताई थी। जिसके बाद आज इस मसले पर फैसला हो गया है। हालांकि अभी कैबिनेट के इस फैसले पर उपनल के नेताओं की प्रतिक्रिया आना बाकी है।

संबंधित समाचार