मुरादाबाद: आखिरी दिन चला एएनएम भर्ती के अभ्यर्थियों का सत्यापन
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में एएनएम के 54 पदों पर भर्ती के लिए महिला अभ्यर्थियों के आनलाइन आवेदन का मंगलवार को आखिरी दिन सत्यापन एमसीएच विंग में चल रहा है। चार टीमें सत्यापन कर रही हैं। एसीएमओ डाँ अजय कुमार शर्मा, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना की जिला कोआर्डिनेटर दीप्ति यादव, एसीएमओ डाँ दीपक वर्मा अपनी …
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में एएनएम के 54 पदों पर भर्ती के लिए महिला अभ्यर्थियों के आनलाइन आवेदन का मंगलवार को आखिरी दिन सत्यापन एमसीएच विंग में चल रहा है। चार टीमें सत्यापन कर रही हैं।
एसीएमओ डाँ अजय कुमार शर्मा, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना की जिला कोआर्डिनेटर दीप्ति यादव, एसीएमओ डाँ दीपक वर्मा अपनी टीम के अन्य सदस्यों के साथ आवेदनों का सत्यापन कर रहे हैं।
डाँ अजय कुमार शर्मा ने बताया कि आखिरी दिन पहले के चार दिन में सत्यापन से छूटे अभ्यर्थियों को अवसर दिया गया है। 973 ने आवेदन किया है। सत्यापन के बाद चयन की अन्य औपचारिकता लखनऊ मुख्यालय पर होगी।
