हरदोई: बस की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी व पुत्री की दर्दनाक मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक सड़क हादसे में बाइक पर सवार पति पत्नी व पुत्री की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी। जानकारी के अनुसार थाना पिहानी क्षेत्र अंतर्गत करीमनगर तिराहे के पास आज मंगलवार की दोपहर तेज गति में आ रही …

हरदोई। जिले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक सड़क हादसे में बाइक पर सवार पति पत्नी व पुत्री की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी। जानकारी के अनुसार थाना पिहानी क्षेत्र अंतर्गत करीमनगर तिराहे के पास आज मंगलवार की दोपहर तेज गति में आ रही एक बस ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार पति-पत्नि व पुत्री तीनों की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों मृतक पति पत्नी व पुत्री हो सकते हैं। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी बाइक का नंबर पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर का है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है मृतकों के शवों का पंचनामा कर उन को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाही की जा रही है वहीं पुलिस मृतकों की शिनाख्त का प्रयास भी कर रही है।

संबंधित समाचार