अमेठी: सपाइयों ने पार्टी कार्यालय पर मनाई डॉ. लोहिया की पुण्यतिथि, लिया ये संकल्प

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर समाजवादी पुरोधा डॉ. लोहिया की पुण्यतिथि मनाई गई और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। विदित हो कि जिला मुख्यालय पार्टी कार्यालय पर समाजवादी विचारधारा के जनक डॉ. राम मनोहर लोहिया की 112 वी पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने डॉ. लोहिया …

अमेठी। समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर समाजवादी पुरोधा डॉ. लोहिया की पुण्यतिथि मनाई गई और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। विदित हो कि जिला मुख्यालय पार्टी कार्यालय पर समाजवादी विचारधारा के जनक डॉ. राम मनोहर लोहिया की 112 वी पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने डॉ. लोहिया को श्रद्धांजलि देते हुये उनके चित्र पर पुष्प व माल्यार्पण किया।

इस मौके पर वक्ताओं द्वारा डॉ. लोहिया के जीवनी व कृत्यों पर प्रकाश डाला गया, तथा उनके आदर्शों पर चलकर मिशन 2022 में अखिलेश के नेतृत्व में प्रदेश में समाजवादी विचारधारा की सरकार लाने का संकल्प लिया गया। जिससे प्रदेश में अमन चैन व खुशहाली फिर से कायम हो सके। कार्यकर्तांओ को अपने सम्बोधन में जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉ. लोहिया सामाजिक व आर्थिक असामनता, ऊंचनीच, छुआछूत के प्रबल विरोधी थे। वह समाज में पिछड़ो, दलित, गरीब व मजलूमों के शिक्षा के प्रबल पक्षधर थे।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा लोहिया के विचारों पर चलते हुये प्रदेश में कई बार सत्ता में आई है। समाज के सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने का कार्य किया है। सपा अपने शासनकाल में समाज के आखिरी पायदान के लोगों तक योजना चलाकर लाभ देने का कार्य किया है। सपा मुखिया के प्रदेश में शासन के दौरान पूरे प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। जिसमें लोहिया आवास, समाजवादी पेंशन, यूपी 112, 102, 108, कन्या विद्याधन, लैपटॉप, महिला हेल्पलाइन, आगरा एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, मेट्रो ट्रेन, इकाना स्टेडियम, विश्वस्तरीय अस्पताल आदि जैसे कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई गई।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव, जिला सचिव राकेश कौहार, अजय तिवारी, मीडिया प्रभारी रामकेवल यादव, तिलोई विस महासचिव इजहार अहमद, जुबेर अहमद,जैनुल हसन, कोमल फैजल, प्रदीप यादव, विपिन यादव, पिन्टू यादव, अनिल यादव देवी शरण आदि सहित काफी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार