अयोध्या: सड़क किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र में अयोध्या-अंबेडकर नगर मार्ग पर बरईपारा के पास एक युवक का शव सड़क किनारे मिलने से हड़कंप मच गया। गांव में यह खबर आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महाराजगंज थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार राय ने बताया …

अयोध्या। जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र में अयोध्या-अंबेडकर नगर मार्ग पर बरईपारा के पास एक युवक का शव सड़क किनारे मिलने से हड़कंप मच गया। गांव में यह खबर आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महाराजगंज थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष लग रही है, जो काला पेंट व क्रीम शर्ट पहने हुए हैं तथा शरीर पर लाल रंग का गमछा पड़ा है। युवक दाढ़ी रखे हुए है।

उन्होंने कहा कि शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं दिख रहे हैं परंतु दोनों पैरों में बांधने के निशान दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा। स्थानीय लोगों का मानना है कि शव को कहीं और से लाकर सड़क के किनारे रात में फेंका गया है क्योंकि शाम तक यहां कोई लाश नहीं थी। खबर लिखे जाने तक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी थी।

संबंधित समाचार