मुरादाबाद: डाक विभाग 14 को मनाएगा व्यवसाय दिवस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। डाक विभाग आजादी के महोत्सव के तहत 14 अक्टूबर को व्यवसाय दिवस के रूप में मनाएगा। इस अवसर पर ज्यादा से ज्यादा आधार अपडेशन और नई आधार बनाने का कार्य किया जाएगा । प्रवर अधीक्षक डाक मुरादाबाद मंडल वीर सिंह का कहना है कि इसके लिए आधार सेटरों को सुबह 8 बजे …

मुरादाबाद, अमृत विचार। डाक विभाग आजादी के महोत्सव के तहत 14 अक्टूबर को व्यवसाय दिवस के रूप में मनाएगा। इस अवसर पर ज्यादा से ज्यादा आधार अपडेशन और नई आधार बनाने का कार्य किया जाएगा ।
प्रवर अधीक्षक डाक मुरादाबाद मंडल वीर सिंह का कहना है कि इसके लिए आधार सेटरों को सुबह 8 बजे खोला जाएगा तथा अंतिम ग्राहक तक खुला रखा जाएगा।

मुरादाबाद शहर व मंडल के प्रधान डाकघर मुरादाबाद, मझोला, विकास भवन, कचहरी उपडाकघर, मुरादाबाद आरएस, रेलवे स्टेशन रोड, कटघर, पीएसी, बिलारी, राजा सहसपुर, पाकबड़ा मुंडापांडे, कुंदरकी, शाहाबाद, चंदौसी बहजोई संभल, सराय तरीन अमरोहा प्रधान डाकघर रामपुर प्रधान डाकघर, बिलासपुर स्वार सीएम एंड स्टोर रामपुर, मिलक, हसनपुर, रहरा, शाही चबूतरा, अमरोहा, जोया, भारतीय ग्राम ,गजरौला रामपुर रामपुर सिटी, मंडी नाज, टाउन हॉल, बिलारी, अगवानपुर, ठाकुरद्वारा शाहाबाद, टांडा बादली, कांठ, धनौरा मंडी, असमोली, रजबपुर, पीपलसाना, डिलारी ,चंदौसी, बरहमबाजार चंदौसी, बडा बाजार चंदौसी,सराय तीन, कचहरी रामपुर, सैदनगर आदि डाकघरों मे आयोजन होगा।

उन्होंने बताया कि नये आधार निशुल्क बनाए जाते हैं। अपडेशन शुल्क 50 रु है। एक आधार मशीन की एक दिन की क्षमता 150 आधार अपडेशन एनराॅलमेंट की है। इसे बढ़ाकर 100 आधार अपडेशन , एनारलमेंट करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

संबंधित समाचार