अमेठी: दो दुकानों से चोरों ने उड़ाया लाखों का माल, जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। जगदीशपुर वारिसगंज रोड स्थित पुलिस बूथ के निकट बीती रात अज्ञात चोरों ने किराने की दुकान में पीछे से नकाब लगाकर तेल, रिफाइन , चाय ,कडुआ ,तेल ,काजू ,बादाम आदि हजारों का माल अज्ञात चोर चुरा ले जाने में सफल रहे। भुक्तभोगी दुकान मालिक श्रवण कुमार कस्बा निहालगढ़ निवासी ने घटना की लिखित तहरीर …

अमेठी। जगदीशपुर वारिसगंज रोड स्थित पुलिस बूथ के निकट बीती रात अज्ञात चोरों ने किराने की दुकान में पीछे से नकाब लगाकर तेल, रिफाइन , चाय ,कडुआ ,तेल ,काजू ,बादाम आदि हजारों का माल अज्ञात चोर चुरा ले जाने में सफल रहे। भुक्तभोगी दुकान मालिक श्रवण कुमार कस्बा निहालगढ़ निवासी ने घटना की लिखित तहरीर दी है।

जहां पर दिन रात पुलिस की मौजूदगी भी रहती है और वहीं दूसरी घटना खौपुर मजरे माहेमऊ निवासी दशरथ ने तहरीर में बताया कि मेरी दुकान रानीगंज में भारत पेट्रोल के निकट है। जहां मूर्ति बनाने का काम होता है। वहीं बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने दुकान के अंदर से बिजली का इन्वर्टर चुरा ले गए। जब कि बीते लगभग चार दिन पहले 6 अक्टूबर को भी अज्ञात चोर चालीस हजार नगदी व मोबाइल चुरा ले गए थे। जिसकी शिकायत पुलिस से की थी परंतु पुलिस की निष्क्रियता के चलते दोबारा फिर से चोर चोरी करने में सफल रहे। घटना के सम्बंध में कोतवाल अरुण द्विवेदी ने बताया कि तहरीर मिली है जांचकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार