अयोध्या: जगमग हुआ शहर, पंडालों में लगे मां के जयकारे, मूर्तियों से हटीं पट्टियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। रामनगरी में दुर्गा पूजा की धूम है। जगह-जगह लगे पंडालों में मां जगतजननी का दीदार करने व आशीर्वाद पाने के लिए देर शाम तक लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के हर चौराहों पर लगी लाइटें व सजावट से रात में पूरा शहर दूधिया रोशनी से चमचमाने लगा है। हालांकि जाम की स्थिति न …

अयोध्या। रामनगरी में दुर्गा पूजा की धूम है। जगह-जगह लगे पंडालों में मां जगतजननी का दीदार करने व आशीर्वाद पाने के लिए देर शाम तक लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के हर चौराहों पर लगी लाइटें व सजावट से रात में पूरा शहर दूधिया रोशनी से चमचमाने लगा है। हालांकि जाम की स्थिति न बने इसलिए प्रशासन ने एक दिन पहले ही रूट डायवर्जन का प्लान बना कर रात के समय शहर में सभी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी थी। नवरात्र के सातवें दिन अयोध्या के सभी पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा से पट्टियां हटा दी गई हैं।

पंडालों को भव्य तरीकों से सजाया गया है। रात के समय पूरा शहर दूधिया रोशनी से चमचमा रहा है। नाकाचुंगी, फतेहगंज, चौक घंटाघर, दिल्ली दरवाजा व रिकाबगंज आदि स्थानों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के प्रमुख स्थानों जीआईसी मैदान, पुष्पराज चौराहे, नवीन मंडी, देवकाली की तरफ क्षेत्रीय बोर्डिंग मैदान व रीडगंज में गुलाब बाड़ी मैदान आदि स्थलों को पार्किंग स्थल बनाया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से हर जगह पुलिस बल तैनात रहा।गौरतलब है कि जनपद में 1500 जगहों पर दुर्गा जी की मूर्तियां स्थापित की गई हैं।

कोविड प्रोटोकाल के पालन का किया आग्रह

सोमवार की शाम को मेला क्षेत्र का भ्रमण करते हुए केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि आप सभी समितियों से आग्रह है कि कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए, पंडाल में समस्त कार्यकर्ताओं को मास्क लगाकर रहने व श्रद्धालुओं के बीच व्यक्तिगत एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से कोविड-19 के प्रति सचेत रहने का आग्रह करते रहें।

समिति के सदस्य गगन जायसवाल ने कहा कि आप लोग सुंदर ढंग से मां का पूजन अर्चन करते हुए पांडाल में श्रद्धालुओं को सुंदर तरीके से दर्शन सुलभ करावें। केंद्रीय समिति के विद्युत विभाग प्रभारी सुप्रीत कपूर ने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए यह कहा कि पूरे जनपद को विद्युत कटौती से मुक्त रखा जाए।

संबंधित समाचार