हरदोई: बालामऊ-लखनऊ पैसेंजर के संचालन के लिए मण्डल रेल प्रबंधक को सौंप ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। मंडल रेल प्रबंधक अजय नंदन को बालामऊ जंक्शन पर निरीक्षण के दौरान ट्रेन संख्या 54331-54332 बालामऊ-लखनऊ पैसेंजर के संचालन के लिए इंद्रजीत यादव समेत तमाम दैनिक यात्रियों द्वारा ज्ञापन पत्र दिया गया। जिसको लेकर डीआरएम अजय नंदन ने बताया कि गाड़ी संचालन के लिये हेड क्वार्टर नई दिल्ली को पत्र लिखकर अग्रेषित करेंगे। इस …

हरदोई। मंडल रेल प्रबंधक अजय नंदन को बालामऊ जंक्शन पर निरीक्षण के दौरान ट्रेन संख्या 54331-54332 बालामऊ-लखनऊ पैसेंजर के संचालन के लिए इंद्रजीत यादव समेत तमाम दैनिक यात्रियों द्वारा ज्ञापन पत्र दिया गया। जिसको लेकर डीआरएम अजय नंदन ने बताया कि गाड़ी संचालन के लिये हेड क्वार्टर नई दिल्ली को पत्र लिखकर अग्रेषित करेंगे।

इस गाड़ी के संचालन से अन्य स्टेशनों के यात्रियों एवं दैनिक यात्रियों को सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान अन्य ट्रेनों की तरह इस ट्रेन का संचालन बन्द कर दिया गया था जिसके कारण बालामऊ से लखनऊ तक आने जाने के लिए काफी दिक्कतें हो रही हैं जबकि इस ट्रेन के संचालन से रेल विभाग को अच्छा खासा राजस्व किराया के रूप मिलता है। इस ट्रेन के पुनः संचालन से लोगों को रोजगार भी मिल सकेगा।

संबंधित समाचार