अयोध्या: शहर की पॉश कॉलोनी बनी दुश्वारियां का जंगल, बदतर जिंदगी जीने को मजबूर लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। शहर की पाश कौशलपुरी फेस-2 के बाशिंदे इन दिनों बड़ी मुश्किल में जी रहे हैं। आलम यह है कि इलाके की सड़कें टूट गई हैं। नालियां चोक होकर बजबजा रही हैं। सीवर लाइन भठ गई है, जिसका पानी सड़क पर फैल रहा है। उससे उठने वाली दुर्गंध से लोग बीमार पड़ रहे हैं। पेचिस, …

अयोध्या। शहर की पाश कौशलपुरी फेस-2 के बाशिंदे इन दिनों बड़ी मुश्किल में जी रहे हैं। आलम यह है कि इलाके की सड़कें टूट गई हैं। नालियां चोक होकर बजबजा रही हैं। सीवर लाइन भठ गई है, जिसका पानी सड़क पर फैल रहा है। उससे उठने वाली दुर्गंध से लोग बीमार पड़ रहे हैं। पेचिस, बुखार, बदन दर्द और डेंगू जैसे बीमारियों ने भी अपने पांव पसार लिए हैं। प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार कौशलपुर फेस-2 में इतना सब होने के बावजूद कीटनाशक का छिड़काव नहीं किया जा रहा है।

विशेषकर सुपर मार्केट के आसपास के रहने वाले लोग प्रशासन से जान बचाने की गुहार लगा रहे हैं, क्योंकि अयोध्या जनपद की उच्च कोटि की कॉलोनी मानी जाने वाली कौशलपुरी फेस-2 कॉलोनीवासी अनदेखी और घोर लापरवाही के चलते विषम परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। सड़कों पर गिट्टी फैली हुई है, जगह-जगह गड्ढे हैं, जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश को ठेंगा दिखा रहे हैं। नालियां प्रवाहहीन होकर बजबजा रही हैं। कॉलोनी के बीच स्थित सुपर मार्केट के 20 आवासीय भवनों से निकलने वाली सीवर लाइन के भठ जाने के कारण सड़क पर बह रहा है।

सुपर मार्केट से लगा पार्क भैंसों के लिए पिकनिक स्थल में बदल गया है। बरसात थमने के बाद से पार्क में भरा पानी इस कदर प्रदूषित हो चुका है कि किसी भी समय बड़ी संक्रामक बीमारी का कारण बन सकता है। फिलहाल कॉलोनी वासी इन दिनों पेचिस, बुखार, बदन दर्द और डेंगू जैसे बीमारियों से अभी से जूझ रहे हैं, जो कभी भी बड़ा रूप ले सकता है। बड़ी बात तो यह है कि जल निकासी की समस्या को दूर करने की बात अलग है। क्षेत्र में कीटनाशक का छिड़काव भी नहीं किया जा रहा है।

आंदोलन का रुख अख्तियार करेंगे

कॉलोनीवासी डॉ. आदित्य प्रकाश सिंह, राजेंद्र सोनी और इंद्र प्रताप सिंह के साथ ही अजीत प्रताप सिंह ने विकास प्राधिकरण से कई बार इन स्थितियों को दुरुस्त करने का आग्रह किया, लेकिन नतीजा शून्य रहा। सड़क बनाने के नाम पर लंबे समय से गिट्टी बिखेर दी गई है, जिससे आवागमन बाधित होता है।।कॉलोनी वासियों ने इससे शीघ्र निजात दिलाने की मांग की है और कहा है कि यदि समस्या समय से छुटकारा न मिला तो उन्हें मजबूरन आंदोलित होना पड़ेगा।

संबंधित समाचार