यूपी: शिवपाल के रथ पर सवार हुए कांग्रेसी नेता कृष्णम, बना चर्चा का विषय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को मथुरा के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के दर्शन कर विजय का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने अपनी रथ यात्रा की शुरुआत की। इस बीच कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम शिवपाल यादव से मिलने पहुंचे। अटकलें लगाई जा रही हैं कि प्रमोद प्रसपा में …

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को मथुरा के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के दर्शन कर विजय का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने अपनी रथ यात्रा की शुरुआत की। इस बीच कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम शिवपाल यादव से मिलने पहुंचे। अटकलें लगाई जा रही हैं कि प्रमोद प्रसपा में शामिल हो सकते हैं। प्रदेश में कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं।

ऐसे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लखनऊ से लोकसभा चुनाव लड़ चुके आचार्य प्रमोद का प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव से मुलाकात चर्चा का विषय रहा। मुलाकात में उन्होंने शिवपाल को गदा भेंट कर सामाजिक परिवर्तन यात्रा के रथ पर सवार हो गए। दोनों नेताओं की नजदीकियां आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर एक बड़ा संकेत दे रही हैं। हालांकि प्रमोद ने स्पष्ट किया कि न वे कांग्रेस छोड़ रहे और न ही प्रसपा में शामिल हो रहे। शिवपाल सिंह यादव का समर्थन करने और उन्हें शुभकामनाएं देने आए है।

उन्होंने कहा कि इस यात्रा से नए रास्ते प्रशस्त होंगे। उन्होंने साथ ही ये भी जोड़ा कि राजनीति संभावनाओं का खेल है, कल क्या हो सकता हैं मैं अभी नहीं कह सकता। फिलहाल शिवपाल ने पूर्व में ही घोषणा की है कि सरकार आई तो प्रदेश के हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देंगे। साथ ही तीन सौ यूनिट मुफ्त बिजली और बेहतर इलाज का वादा किया है।

इससे पूर्व वृंदावन में दर्शन के बाद प्रेम मंदिर प्रांगण में आध्यात्मिक संतों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। इसके बाद अटल्ला चुंगी, वृन्दावन में सभा और बस यात्रा के शुभारम्भ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। यहां सैकड़ो ब्राम्हणों के शंखनाद के बाद रथ यात्रा की शुरुआत हुई। जैसे-जैसे शिवपाल का काफिला का आगे बढ़ा, कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ता गया और सबने जमकर नारेबाजी की। यात्रा शाम आगरा पहुंची वहां विश्राम के बाद कल इटावा के लिए रवाना होगी।

संबंधित समाचार