बरेली: अभियंता संघ का कार्य बहिष्कार जारी, किया विरोध प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लंबित समस्याओं का समाधान न होने से पिछले आठ दिन से अभियंता संघ के पदाधिकारी विरोध प्रदर्शन कर रहे है। मंगलवार को भी दो घंटे का कार्य बहिष्कार करने के बाद विरोध सभा की गई। अभियन्ताओं ने घोषणा की है कि यदि उनकी समस्याओं पर ठोस कार्यवाही न हुई तो 18 अक्टूबर …

बरेली, अमृत विचार। लंबित समस्याओं का समाधान न होने से पिछले आठ दिन से अभियंता संघ के पदाधिकारी विरोध प्रदर्शन कर रहे है। मंगलवार को भी दो घंटे का कार्य बहिष्कार करने के बाद विरोध सभा की गई। अभियन्ताओं ने घोषणा की है कि यदि उनकी समस्याओं पर ठोस कार्यवाही न हुई तो 18 अक्टूबर से 3 घण्टे का कार्य बहिष्कार कर विरोध किया जायेगा।

विद्युत अभियन्ता संघ के क्षेत्रीय सचिव रणजीत चौधरी ने कहा कि वर्तमान बिजली संकट में सभी अभियन्ता निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। ब्रेकडाउन आदि शीघ्र अटेण्ड किये जा रहे हैं, जिससे प्रदेश के उपभोक्ताओं को वर्तमान बिजली संकट में राहत मिले, लेकिन ऊर्जा निगमों के कुप्रबन्धन के कारण प्रदेश में उत्पन्न बिजली संकट से आम जनजीवन पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।

अभियन्ता संघ के शाखा सचिव गौरव शर्मा ने बताया कि संघ का मानना है कि ‘संवाद से समाधान’ के मूल मंत्र से सभी समस्याओं का हल निकल सकता है एवं संघ आज भी इस पर कायम है। परन्तु प्रबन्धन द्वारा मात्र अखबारों के माध्यम से वार्ता की अपील की जा रही है जो हास्यास्पद है।

बिजली अभियंतओं ने लंबित समस्याओं के निराकरण एवं ऊर्जा निगमों में औद्योगिक अशान्ति समाप्त के लिए मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री से प्रभावी हस्तक्षेप करने की अपील की है। विरोध प्रदर्शन में तारिक जलील, अशोक कुमार चौरसिया, कुशल कांत , मयंक मौर्या, ताजीम, अभिषेक, संदीप आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार