बरेली: अज्ञात वाहन की टक्कर से शिक्षक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। निजी कार्य के चलते कर्मचारी नगर पहुंचे एक शिक्षक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस शिक्षक को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के भूड़ों स्थित कन्या पाठ शाला वाली गली के रहने वाले …

बरेली, अमृत विचार। निजी कार्य के चलते कर्मचारी नगर पहुंचे एक शिक्षक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस शिक्षक को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के भूड़ों स्थित कन्या पाठ शाला वाली गली के रहने वाले शिवराज सक्सेना (57) ट्यूशन पढ़ाते थे। मंगलवार को वह निजी कार्य से कर्मचारी नगर गए थे। वहां से वह पैदल अपने घर की ओर वापस आ रहे थे। रास्ते में मिनी बाईपास के पास किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

गंभीर रूप से घायल शिक्षक को पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंचती इससे पहले उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी जेब से निकले आधार कार्ड से उनकी शिनाख्त हुई। तब पुलिस ने उनके घर पर सूचना दी। पुलिस ने बताया कि उनके घर में बेटे उत्कर्ष की शादी की तैयारी चल रही थी। सब खुश थे, लेकिन एक ही पल में खुशियां मातम में बदल गईं। शिवराज की मौत से पत्नी शालिनी, बेटे उत्कर्ष और दक्ष का रो रोकर बुराहाल है।

संबंधित समाचार