रायबरेली: एनटीपीसी का बढ़ा बिजली उत्पादन, अब दो यूनिट का होगा मेंटेनेंस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। केंद्र सरकार के दखल के बाद देश के तापीय विद्युत संयंत्रों में कोयला की आपूर्ति होना शुरू हो गई है। प्रदेश के सबसे बड़े तापीय विद्युत संयंत्र एनटीपीसी ऊंचाहार में भी कोयला पहुंचने लगा है। इसके चलते बिजली का उत्पादन बढ़ा तो साथ ही उत्तरी ग्रिड का भार कम हुआ है। देश के आठ …

रायबरेली। केंद्र सरकार के दखल के बाद देश के तापीय विद्युत संयंत्रों में कोयला की आपूर्ति होना शुरू हो गई है। प्रदेश के सबसे बड़े तापीय विद्युत संयंत्र एनटीपीसी ऊंचाहार में भी कोयला पहुंचने लगा है। इसके चलते बिजली का उत्पादन बढ़ा तो साथ ही उत्तरी ग्रिड का भार कम हुआ है। देश के आठ राज्यों में एनटीपीसी से बिजली की आपूर्ति तेजी से शुरू होने से बिजली संकट बहुत जल्द खत्म होगा। वहीं तेजी से बिजली उत्पादन को लेकर दो यूनिट का मेंटेनेंस भी कराया जा रहा है।

एनटीपीसी में पिछले 10 दिनों से कोयला का अभूतपूर्व संकट बन गया था जिस कारण यूनिट छह और दो को बंद कर दिया गया था, इस कारण उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में बिजली की खासी किल्लत हो गई थी। इस पर एनटीपीसी का एक दल झारखंड गया और वहां कोल इंडिया के अधिकारियों से बातचीत शुरू हुई लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। इसके बाद केंद्र और राज्य सरकार ने दखल दिया तो एनटीपीसी को झारखंड के निजी कोयला  खदानों से कोयला की आपूर्ति शुरू कर दी गई।

अब हर दिन पांच रैक मालगाड़ी से कोयला आ रहा है लेकिन अभी भी चार रैक कोयला कम की आपूर्ति हो रही है। इसके लिए उत्तरी करनपुरा की कोयला खदान में काम शुरू करा आपूर्ति किए जाने के प्रयास हो रहे हैं। इस समय एनटीपीसी में चार यूनिट चल रही हैं और 900 मेगावाट में कुल 850 मेगावाट का बिजली उत्पादन हो रहा है। चारों यूनिट पूरी क्षमता से चल रही हैं।

दो यूनिट का होगा मेंटेनेंस

एनटीपीसी में यूनिट छह और यूनिट दो को बंद किया गया है। अब इनका मेंटेनेंस होगा। ब्वायलर की सफाई होगी तथा उसके बाद इसे शुरू किया जाएगा। तब तक कोयला की बढ़ी आपूर्ति भी होने लगेगी।

सीएम ने जीएम से की वीसी

बिजली संकट और एनटीपीसी संयंत्र की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीएम कमलेश सोनी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए वार्ता की। साथ ही कोयला भंडारण और आपूर्ति के बारे में विस्तृत जानकारी ली। जीएम कमलेश सोनी का कहना है कि मुख्यमंत्री ने कोयला आपूर्ति भरपूर कराने की बात कही है। इससे जल्द ही एनटीपीसी में कोयला का संकट खत्म हो जाएगा।

संबंधित समाचार