रायबरेली: नवरात्रि की मची धूम, अष्टमी पर मंदिरों में लगा भक्तों का तांता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। शारदीय नवरात्री की अष्ठमी पर बुधवार को देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मां भगवती के दर्शन को लेकर लोग मंदिरों में जुटे। इसके साथ ही घरों में हवन किया गया। नवरात्र की अष्टमी का खासा महत्व होता है। मां कालरात्रि के स्वरुप की पूजा कर लोगों ने अपनी …

रायबरेली। शारदीय नवरात्री की अष्ठमी पर बुधवार को देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मां भगवती के दर्शन को लेकर लोग मंदिरों में जुटे। इसके साथ ही घरों में हवन किया गया।

नवरात्र की अष्टमी का खासा महत्व होता है। मां कालरात्रि के स्वरुप की पूजा कर लोगों ने अपनी मनोकामना मांगी। घर से सड़क तक माहौल भक्ति मय रहा। इसके साथ ही बाजारों में भीड़ दिखी। घरों में सुबह से ही अष्टमी को लेकर खासा उत्साह दिखा। शहर के मंशा देवी, मढी देवी मंदिर, चंपा देवी मंदिर, मां दुर्गा मंदिर, संकठा देवि मंदिर, मनकामेश्वर धाम रालपुर आदि मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। मां को चुनरी अर्पित की गई तथा कपूर की आरती कर अपनी मनोकामना मांगी गई। घरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया और महिलाओं ने गीत गाए।

नवरात्र की अष्टमी और डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी के कारण आलू, लौकी, धनिया और नींबू के दाम भी बढ़े दिखें। वहीं फल भी महंगे दाम में बिके।

अष्टमी में फल-सब्जी के दाम बढ़ें

आलू—25 रुपए किलो

लौकी—40 रुपए किलो

धनिया—-200 रुपए किलो

नींबू—-5 रुपए का एक पीस

सेब—-120 रुपए किलो

अनार—80 रुपए किलो

केला—50 रुपए दर्जन

कीवी-70 रुपए पीस

मौसमी–80 रुपए किलो

पपीता–40 रुपए किलो

संबंधित समाचार