हरदोई: पूर्व विधायक लालन शर्मा के एकादशा में उमड़ी भीड़, 2 अक्टूबर को हुआ था निधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। इंदिरा गांधी के सबसे नजदीकी पूर्व विधायक लालन शर्मा के एकादशा में सैकड़ों का जनसैलाब उमड़ा है। बताते चलें दोष दशक तक जिले की राजनीति में छाए रहे पूर्व विधायक लालन शर्मा का 2 अक्टूबर को निधन हो गया था। इंदिरा गांधी के अति नजदीक रहे लाल शर्मा विधानसभा व विधान परिषद के सदस्य …

हरदोई। इंदिरा गांधी के सबसे नजदीकी पूर्व विधायक लालन शर्मा के एकादशा में सैकड़ों का जनसैलाब उमड़ा है। बताते चलें दोष दशक तक जिले की राजनीति में छाए रहे पूर्व विधायक लालन शर्मा का 2 अक्टूबर को निधन हो गया था।

इंदिरा गांधी के अति नजदीक रहे लाल शर्मा विधानसभा व विधान परिषद के सदस्य रहे उनके पुत्र वर्तमान समय में हरदोई नगर पालिका के अध्यक्ष हैं। उनका भतीजा माधौगंज नगर पंचायत का अध्यक्ष है।

पूर्व विधायक का एकादशा संस्कार बुधवार को नगर पालिका हरदोई के एकादशा स्थल में किया गया। एकादशा स्थल उनके भाई पूर्व विधायक धर्मज्ञ मिश्र, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आशीष सिंह, अवनी कांत बाजपेई ,सपा नेता प्रहलाद मिश्रा, कांग्रेस शहर अध्यक्ष जमील अहमद, शहीद नगर पालिका के समस्त सभासद, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला, पीजीआई के पूर्व निर्देशक व समाजवादी पार्टी से हरदोई सदर के प्रत्याशी अरुण भट्ट , जिले के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए। अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए सैकड़ों लोग एकादशा स्थल पर पहुंचे।

संबंधित समाचार