मुरादाबाद : एटीएम से अकाउंट चेक करवाया तो निकाल लिए 18 हजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। महिला ने साइबर कैफे चलाने वाले युवक के जरिए एटीएम से अपना अकाउंट चेक करवाया तो अगले दिन उसके खाते से 18 हजार रुपए निकल गए। महिला जब पासबुक में इंट्री कराने के लिए बैंक गई तो उसे खाते से रकम निकलने की जानकारी मिली। डिटेल निकलवाने के बाद महिला ने जब …

मुरादाबाद, अमृत विचार। महिला ने साइबर कैफे चलाने वाले युवक के जरिए एटीएम से अपना अकाउंट चेक करवाया तो अगले दिन उसके खाते से 18 हजार रुपए निकल गए। महिला जब पासबुक में इंट्री कराने के लिए बैंक गई तो उसे खाते से रकम निकलने की जानकारी मिली। डिटेल निकलवाने के बाद महिला ने जब जनसेवा केंद्र संचालक से शिकायत की तो वह मुकर गया। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए मूंढापांडे थाने में तहरीर दे दी है।

मूंढापांडे थाना क्षेत्र निवासी ऊषा देवी ने थाने में तहरीर देकर कहा कि उसका कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैंक में खाता है। ऊषा देवी के अनुसार उसने कस्बे में साइबर कैफे हैं। उसने कैफे के मालिक को एटीएम देकर अपना अकाउंट चेक करवाया था। कुछ दिनों बाद जब वह बैंक में पासबुक में इंट्री कराने पहुंची तो मालूम पड़ा कि उसके खाते से 18 हजार रुपए निकाले जा चुके हैं।

यह देखकर उसके होश उड़ गए। उसने बैंक अफसरों से अकाउंट की डिटेल निकलवाई। महिला के अनुसार उसमें जानकारी हुई कि जिस दिन उसने साइबर कैफे के स्वामी से अकाउंट चेक करवाया था, उसके अगले दिन उसके खाते से रकम निकाली गई है। महिला के अनुसार उसने कैफे संचालक से शिकायत की तो वह मुकर गया।

संबंधित समाचार