रामपुर: किसान के घर से नकब लगाकर एक लाख की नगदी समेत 5 लाख की चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। चौकी क्षेत्र के गांव बिजारखाता में चोरों ने रात एक किसान के घर को निशाना बना लिया। नकबजनी कर मैंथा आयल समेत 5 लाख का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित किसान ने चोरी की सूचना मसवासी पुलिस को तहरीर में दी है। मंगलवार रात चोरों ने किसान मोहम्मद हनीफ पुत्र शराफत …

रामपुर, अमृत विचार। चौकी क्षेत्र के गांव बिजारखाता में चोरों ने रात एक किसान के घर को निशाना बना लिया। नकबजनी कर मैंथा आयल समेत 5 लाख का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित किसान ने चोरी की सूचना मसवासी पुलिस को तहरीर में दी है।

मंगलवार रात चोरों ने किसान मोहम्मद हनीफ पुत्र शराफत के मकान में नकबजनी की और घर में घुस गए। किसान का परिवार घर के आंगन में सो रहा था। चोरों ने 50 किलो मैंथा आयल, 10 तोले सोने के आभूषण, 1 लाख की नगदी अलमारी से निकालकर ले जाने में सफल हो गए।

सुबह होने पर पास पड़ोसियों ने किसान को मकान के पीछे रास्ते पर नकब लगने की जानकारी दी तो किसान के होश उड़ गए। मोहल्ले के लोग भी इकट्ठे हो गए, किसान ने बताया कि उसकी एक रिश्तेदारी में शादी थी। उसके जेवरात भी उसी के घर में रखे थे। अलमारी में जेवर भी था। तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस ने मौके का मुआयना किया है। चोरी के बाद से गांव में दहशत का माहौल है

संबंधित समाचार