सितंबर में चीन का निर्यात 28 प्रतिशत बढ़कर 305.7 अरब डॉलर पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीजिंग। चीन के निर्यात में सितंबर में मामूली बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, इस दौरान लौह अयस्क और अन्य जिंसों का आयात नरम पड़ा है, क्योंकि संपत्ति क्षेत्र में आई तेजी अब थम रही है। इसके अलावा सरकार द्वारा ऊर्जा के उपयोग पर अंकुश भी लगाए गए हैं। सीमा शुल्क विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर …

बीजिंग। चीन के निर्यात में सितंबर में मामूली बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, इस दौरान लौह अयस्क और अन्य जिंसों का आयात नरम पड़ा है, क्योंकि संपत्ति क्षेत्र में आई तेजी अब थम रही है। इसके अलावा सरकार द्वारा ऊर्जा के उपयोग पर अंकुश भी लगाए गए हैं। सीमा शुल्क विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में चीन का निर्यात 28.1 प्रतिशत बढ़कर 305.7 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

यह अगस्त में निर्यात में दर्ज हुई 26 प्रतिशत की वृद्धि से अधिक है। इसके अलावा यह अर्थशास्त्रियों के अनुमान से भी अधिक है। सितंबर में चीन का आयात 17.6 प्रतिशत बढ़कर 240 अरब डॉलर रहा। पिछले महीने आयात 33 प्रतिशत बढ़ा था। सीमा शुल्क एजेंसी के प्रवक्ता ली कुइवेन ने कहा, ‘चीन का विदेश व्यापार का प्रदर्शन दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अच्छा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चीन की हिस्सेदारी बढ़ी है।” माह के दौरान चीन का वैश्विक स्तर पर व्यापार अधिशेष बढ़कर 68 अरब डॉलर पर पहुंच गया। अगस्त में यह 52 अरब डॉलर रहा था। 2015 के बाद यह व्यापार अधिशेष का सबसे ऊंचा स्तर है। अमेरिका के साथ चीन का व्यापार अधिशेष सितंबर में बढ़कर 42 अरब डॉलर हो गया। अगस्त में यह करीब 38 अरब डॉलर था। समीक्षाधीन महीने में अमेरिका को चीन का निर्यात 30 प्रतिशत बढ़कर 57.4 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं अमेरिका से आयात 17 प्रतिशत बढ़कर 15.4 अरब डॉलर हो गया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज