रामपुर : 13 इंस्पेक्टर और 18 दरोगा का हुआ तबादला
रामपुर, अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने एक बार फिर से कई थानों में इंस्पेक्टरों की तैनाती कर दी है। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच पुलिस-प्रशासन ने भी थानों की व्यवस्था को दुरुस्त रखने और कानून व्यवस्था को और ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए एक बार फिर से फेरबदल कर दिया है। बुधवार …
रामपुर, अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने एक बार फिर से कई थानों में इंस्पेक्टरों की तैनाती कर दी है। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच पुलिस-प्रशासन ने भी थानों की व्यवस्था को दुरुस्त रखने और कानून व्यवस्था को और ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए एक बार फिर से फेरबदल कर दिया है।
बुधवार को एसपी ने 16 इंस्पेक्टर व 18 दरोगाओं को इधर-उधर कर दिया। पुलिस लाइन में तैनात मनीराम को सिविल लाइंस में इंस्पेक्टर क्राइम के पद पर तैनात किया है। विजेंद्र सिंह को शहर कोतवाली में इंस्पेक्टर क्राइम के पद पर तैनाती दी है। सिविल लाइंस में इंस्पेक्टर क्राइम के पद पर तैनात वीरपाल सिंह को अजीमनगर थाने में इंस्पेक्टर क्राइम के पद पर भेजा है।
पुलिस लाइन से नवाब सिंह को गंज थाने में इंस्पेक्टर क्राइम के पद पर भेजा है। शाहबाद में तैनात इंस्पेक्टर गुरुपाल सिंह को लाइन भेज दिया है। इनके स्थान पर लाइन से जयवीर सिंह को शाहबाद भेजा गया है। लाइन में तैनात अजय कुमार सिंह को सोशल मीडिया सेल का प्रभारी बनाया है। सतीश कुमार को सोशल मीडिया सेल में भेजा गया है। गजेंद्र पाल सिंह को लाइन से शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है।
कौशल किशोर चौधरी को न्यायालय की सुरक्षा का प्रभारी बनाया, जबकि विजयपाल सिंह को टांडा और रामपाल सिंह को बिलासपुर में इंस्पेक्टर क्राइम बनाया गया है। इसके अलावा पकंज पंत को पुलिस लाइन से पटवाई प्रभारी बनाया गया। विनय कुमार को पुलिस लाइन से खजुरिया का इंस्पेक्टर बनाया।
इसके अलावा पुलिस लाइन में चल रही रजनी द्विवेदी को महिला थाने की कमान सौंपी है। बोविंद्र कुमार को इसी थाने में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। महिला थानाध्यक्ष अनु तोमर को इसी थाने में ही उपनिरीक्षक बनाया गया है। पटवाई थानाध्यक्ष कोमल सिंह को थाने से हटाकर मसवासी चौकी का प्रभारी बनाया है।
जबकि पुलिस लाइन में तैनात दरोगा अमरेश चंद्र को टांडा एसएसआई, अमना कुमार को पुलिस लाइन से स्वार, विद्याभूषण को पुलिस लाइन से थाना स्वार, विनोद कुमार को स्वार, पुलिस लाइन से ही राजेश कुमार को मिलक, राकेश को प्रभारी चौकी चमरौआ, मिलक चौकी पर तैनात हरेंद्र सिंह को मिलक थाने भेजा है।
पुलिस लाइन में तैनात सतेंद्र सिंह मलिक को प्रभारी चौकी बड़ा गांव भेजा है, जबकि कोतवाली में तैनात जितेंद्र कुमार को प्रभारी चौकी खौद, बिलासपुर में तैनात हेमराज सिंह को बिलासपुर चौकी इंचार्ज बनाया गया है। बिलासपुर में तैनात कृष्ण किशोर मिश्रा को प्रभारी चौकी ईशानगर बनाया है।
जबकि कुलदीप को मिलकखानम से माठखेड़ा चौकी प्रभारी बनाया है। एंटी रोमियो प्रभारी कंचन टोलिया को एंटी रोमियो के साथ ही दायित्वों का निर्वहन महिला थाने से संपादित करेंगी। इसके अलावा शाहबाद थाने में तैनात सुरेंद्र सिंह को प्रभारी चौकी ढकिया बनाया है। भोट में तैनात संजय कुमार त्यागी को प्रभारी चौकी मनकरा बनाया है।
