पीलीभीत: कार की टक्कर से बुजुर्ग महिला घायल, भीड़ ने चालक को पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। टनकपुर हाईवे पर कार ने पैदल सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। इसमें महिला घायल हो गई। हादसे के बाद भाग रहे कार सवार को भीड़ ने पकड़ लिया। उसकी जमकर फटकार लगाई। चौराहा पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कार को कब्जे में ले लिया। घायल महिला को जिला …

पीलीभीत, अमृत विचार। टनकपुर हाईवे पर कार ने पैदल सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। इसमें महिला घायल हो गई। हादसे के बाद भाग रहे कार सवार को भीड़ ने पकड़ लिया। उसकी जमकर फटकार लगाई। चौराहा पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कार को कब्जे में ले लिया। घायल महिला को जिला अस्पताल भिजवाया गया है।हादसे के चलते करीब पंद्रह मिनट तक हाईवे पर हंगामा चलता रहा।

हादसा बुधवार शाम करीब पांच बजे हुआ। माधोटांडा रोड की तरफ से एक कार आ रही थी। एक 60 वर्षीय महिला गौहनिया चौराहा पर सड़क पार कर रही थी। कार की टक्कर से महिला घायल हो गई। टक्कर लगते ही वह दस फिट दूर गिर गई। वृद्धा के चीखने पर राहगीर जमा हो गए और दौड़कर कार सवार को पकड़ लिया। कार सवार की कुछ लोगों ने वीडियो भी बनाना शुरू कर दी।

हाईवे का चौराहा होने की वजह से यातायात पुलिस पहले से मौजूद थी। हंगामा देख पुलिसकर्मी पहुंचे और जानकारी जुटाई।कार को कब्जे में ले लिया गया। महिला को ई-रिक्शा से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। महिला बेसुध होने के चलते अपनी जानकारी नहीं दे सकी। मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात पुलिस ने कही है।

संबंधित समाचार