पीलीभीत: एक डाॅट पेन और 342 रुपये…कौन कहता है यूपी पुलिस गिरफ्तारी नहीं करती?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। लखीमपुर कांड के बाद हुए बवाल के बीच राजनीति गरमाई हुई है। इसी बीच बीते दिनों बरखेड़ा थाना पुलिस की ओर से की गई सट्टेबाज की गिरफ्तारी को लेकर पीलीभीत पुलिस की ओर से किए गए ट्वीट पर आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने तंस …

पीलीभीत, अमृत विचार। लखीमपुर कांड के बाद हुए बवाल के बीच राजनीति गरमाई हुई है। इसी बीच बीते दिनों बरखेड़ा थाना पुलिस की ओर से की गई सट्टेबाज की गिरफ्तारी को लेकर पीलीभीत पुलिस की ओर से किए गए ट्वीट पर आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने तंस कसा है। उन्होंने पीलीभीत पुलिस की ओर से अपडेट किए गए गुडवर्क पर यूपी पुलिस को लेकर टिप्पणी की। सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चाएं तेज रहीं।

दरअसल, ट्विटर एकाउंट पर पीलीभीत पुलिस की ओर से अपडेट किया गया था कि बरखेड़ा थाना पुलिस ने पौटा कलां के रहने वाले एक युवक के कब्जे से डायरी, सट्टा पर्ची, एक डॉट पेन व 342 रुपये बरामद किए। उसकी गिरफ्तारी भी बतौर गुडवर्क बताई गई। हालांकि जनपद में फल-फूल रहे सट्टे के धंधे के सापेक्ष कार्रवाई पहले ही नाममात्र थी।

इसे लेकर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने भी अपना कमेंट दिया।उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि एक डाॅट पेन और 342 रुपये …कौन कहता है यूपी पुलिस गिरफ्तारी नहीं करती? इसके स्क्रीन शॉट बुधवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए। इसे लेकर पुलिस की फजीहत भी होती रही।

संबंधित समाचार