बरेली: खेती किसानी में मिशाल पेश कर रहीं महिलाएं- सुधांशु

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/ मीरगंज, अमृत विचार। दूसरे क्षेत्रों में शिखर पर पहुंची महिलाएं अब वैज्ञानिक तरीके से खेती के मामले में भी आगे आ रहीं हैं। मामला मीरगंज के ग्राम कनू नगला का है। ‘धन लक्ष्मी महिला स्वयं सहायता समूह’ वैज्ञानिक यानी बड चिप विधि से घर की छतों पर गन्ने का बीज उगाने का काम कर …

बरेली/ मीरगंज, अमृत विचार। दूसरे क्षेत्रों में शिखर पर पहुंची महिलाएं अब वैज्ञानिक तरीके से खेती के मामले में भी आगे आ रहीं हैं। मामला मीरगंज के ग्राम कनू नगला का है। ‘धन लक्ष्मी महिला स्वयं सहायता समूह’ वैज्ञानिक यानी बड चिप विधि से घर की छतों पर गन्ने का बीज उगाने का काम कर रहा है।

बुधवार को खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, भारत सरकार के सचिव सुधांशु पांडेय ने बड चिप से उत्पादित गन्ने की करीब एक लाख सीडलिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने खेती किसानी में मिशाल पेश कर रहीं महिलाओं की तारीफ करते हुए इनकी आमदनी से तेजी से विकास होने की बात कही।

निरीक्षण के दौरान समूह की महिलाओं ने अफसरों को बताया कि पौध की भारी मांग व भूमि की कमी को देखते हुए वह 50 खाने वाली ट्रे में पौध तैयार कर नया प्रयोग कर रहीं हैं। गन्ने की एक आंख यानि एक इंच का बीज काटकर ट्रे में पौध तैयार की जा रही है। इससे एक बीघा खेत में एक हजार पौधे लगेंगे। इस पौध को धान की तरह रोपा जाएगा। खेत में पानी भरकर पौध लगाई जाएगी। यह गन्ने की परंपरागत खेती से अलग है।

अब तक किसान गन्ने को काटकर जोतते हुए बोते हैं जिसमें गन्ने में अधिक बीज पड़ता है। पौध विधि से गन्ने का अधिक उत्पादन होगा। पौध में रासायनिक खाद का प्रयोग नहीं किया गया है। गोबर की खाद व अन्य जैविक तत्व इस्तेमाल किए जा रहे हैं। इस पर सचिव ने छतों पर सीडलिंग तैयार करने पर समूह की प्रशंसा और गन्ना विकास विभाग के कुशल नेतृत्व की सराहना की।

इस दौरान समूह की महिलाओं को सेनेट्री पैड मशीन, चश्मा, मास्क व सैनीटाइजर भी वितरित किए गए। निरीक्षण के दौरान उप गन्ना आयुक्त राजीव राज, जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह और मीरगंज के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक भी उनके साथ उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार