वित्त मंत्री ने कहा- वैश्विक आर्थिक सुधार के लिए सभी के लिए वैक्सीन सुनिश्चित करना है जरूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को जी-20 के अपने समकक्षों से कहा कि वैश्विक आर्थिक सुधार के लिए सभी के लिए समान रूप से वैक्सीन सुनिश्चित जरूरी है, लेकिन इस राह में महत्वपूर्ण चुनौतियां भी हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों के मौके पर आयोजित जी-20 …

वाशिंगटन। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को जी-20 के अपने समकक्षों से कहा कि वैश्विक आर्थिक सुधार के लिए सभी के लिए समान रूप से वैक्सीन सुनिश्चित जरूरी है, लेकिन इस राह में महत्वपूर्ण चुनौतियां भी हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों के मौके पर आयोजित जी-20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की बैठक में कहा कि वैश्विक आर्थिक सुधार के लिए समर्थन बनाए रखना, लचीलापन और उत्पादकता तथा संरचनात्मक सुधारों को बढ़ावा देना जरूरी है।

सीतारमण ने इटली की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कहा, ”ये बातें हमारे नीतिगत लक्ष्यों में शामिल होनी चाहिए।” इस दौरान जी-20 देशों ने वित्तीय स्थिरता और दीर्घकालिक राजकोषीय स्थिरता को बनाए रखने के साथ ही समर्थन उपायों को समय से पहले वापस लेने से बचने पर सहमति व्यक्त की।

वित्त मंत्री ने जलवायु परिवर्तन पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि सफल परिणामों की दिशा में चर्चा को आगे बढ़ाने के लिए जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन और पेरिस समझौते के सिद्धांतों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने अफसोस जताया कि जलवायु वित्त और प्रौद्योगिकी पर मौजूदा अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में विफलता जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में वैश्विक समुदाय के सामूहिक प्रयासों को कमजोर करती है।

इसे भी पढ़ें…

रैंसमवेयर से निपटने की चर्चा के आयोजन में भारत भी शामिल: व्हाइट हाउस

संबंधित समाचार