हल्द्वानी: ट्रंचिंग ग्राउंड में नैनीताल नगर के कचरे की ‘नो एंट्री’, ये है वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। गौलापार स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में नगर निगम ने नैनीताल नगर के क्षेत्र के कचरे की नो एंट्री कर दी है। चार महीने से कोई भुगतान न होने से नगर निगम की ओर से यह कार्रवाई की गई है। नगर पालिका को अब नोटिस भी जारी किया जा रहा है। इसके बाद दंड …

हल्द्वानी, अमृत विचार। गौलापार स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में नगर निगम ने नैनीताल नगर के क्षेत्र के कचरे की नो एंट्री कर दी है। चार महीने से कोई भुगतान न होने से नगर निगम की ओर से यह कार्रवाई की गई है। नगर पालिका को अब नोटिस भी जारी किया जा रहा है। इसके बाद दंड के रूप में अतिरिक्त शुल्क भी वसूला जा सकता है।

दरअसल नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से ट्रंचिंग ग्राउंड में कचरे के रखरखाव को लेकर होने वाले खर्चे का भार कम करने के लिए उन निकायों से भी शुल्क लिया जा रहा है, जिनके नगर का कचरा ट्रंचिंग ग्राउंड पहुंचता है। गौलापार स्थित इस ग्राउंड में भीमताल, लालकुआं, भवाली और नैनीताल नगर पालिका क्षेत्र का भी कचरा आता है।

ट्रंचिंग ग्राउंड पर होने वाले कुल खर्च का आधा भार नगर निगम और आधा भार इन चार निकायों पर डाला गया था। नैनीताल छोड़कर बाकी तीनों निकाय भुगतान कर रहे हैं। नैनीताल को करीब पौने दो लाख रुपए का भुगतान करना था। भुगतान जमा न करने पर यह कार्रवाई की गई है।

ट्रंचिंग ग्राउंड में महानगर के अलावा चार अन्य निकाय क्षेत्र का भी कचरा आता है। उसके रखरखाव में प्रति वर्ष 48 लाख रुपये तक का खर्च आता है। आधा खर्च नगर निगम व आधा चार निकायों को उठाना होता है। नैनीताल नगर पालिका की ओर से अब तक कोई भी भुगतान नहीं किया है। इस वजह से वहां के कचरे पर रोक लगा दी गई है। उनको नोटिस जारी किया जाएगा। – डॉ. मनोज कांडपाल, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज