बरेली में तस्करी: स्कॉर्पियो गाड़ी में ले जा रहे थे गौवंश, रोके जाने पर पुलिस पर की फायरिंग, अज्ञात बदमाशों पर मुकदमा
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में बुधवार रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। मगर पुलिस के लगातार पीछा करने की वजह से वह अपनी काली रंग की स्कॉर्पियों को छोड़कर जंगल के रास्ते रामपुर की ओर भाग गए। गाड़ी में से पुलिस को चार गौवंश मिले है। पुलिस को …
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में बुधवार रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। मगर पुलिस के लगातार पीछा करने की वजह से वह अपनी काली रंग की स्कॉर्पियों को छोड़कर जंगल के रास्ते रामपुर की ओर भाग गए। गाड़ी में से पुलिस को चार गौवंश मिले है। पुलिस को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस जांच के दौरान भागे थे तस्कर
दरअसल, सिरौली थाना क्षेत्र में पुलिस गस्त कर वाहनों को चेक कर रही थी। इसी बीच एक काले रंग की डीएल 9सी क्यू 3583 नंबर की एक स्कॉर्पियों तेज रफ्तार में वहां से गुजरी। पुलिस ने उसे रोकने के लिए हाथ दिया मगर चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। जिसकी वजह से पुलिस को कुछ शक हुआ तो उस गाड़ी का पीछा करने लगे। कुछ दूर भागने के बाद बदमाशों ने गाड़ी सड़क किनारे छोड़ जंगल में भाग गए। वहां से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि पुलिस ने खुद को किसी तरह से बचाकर गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया।
स्कॉर्पियों में थे चार गौवंश, अज्ञात तस्करों पर मुकदमा दर्ज
सिरौली इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि जब पुलिस ने स्कॉर्पियों गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें चार गौवंश मिले। पुलिस ने गाड़ी को सीज कर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ गौवंश तस्करी में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब बदमाशों की तलाश में जुटी है। इस्पेक्टर का कहना है कि वह गाड़ी की मदद से बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश में है।
दिल्ली के प्रदूमन के नाम पंजीकरण है स्कॉर्पियो
जब इस गाड़ी की डिटेल चेक की गई तो फिलहाल यह गाड़ी दिल्ली के द्वारका की पंजीकृत दिखाई जा रही है। जांच में फिलहाल गाड़ी के मालिक का नाम bसामने आया है। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
इसे भी पढ़ें…
बरेली: धान खरीद में मंडल की प्रतिष्ठता बनाए रखें- मंडलायुक्त
