बरेली: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने लगाई ब्लाक अध्यक्षों की क्लास
बरेली, अमृत विचार। बरेली जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने संगठन को गति देने के लिए ब्लाकों और न्याय पंचायतों में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के संबंध में शाहमतगंज चौराहा स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर ब्लाक अध्यक्षों की बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक …
बरेली, अमृत विचार। बरेली जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने संगठन को गति देने के लिए ब्लाकों और न्याय पंचायतों में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के संबंध में शाहमतगंज चौराहा स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर ब्लाक अध्यक्षों की बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने की।
जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने ब्लाक अध्यक्षों को नसीहत देते हुए कहा कि संगठन का काम तेजी से नहीं हो पा रहा है। न्याय पंचायतों के अध्यक्षों के गठन के बाद अब ग्राम अध्यक्षों का गठन चल रहा है। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की टीमें ब्लाक अध्यक्षों की निगरानी कर रही हैं।
लिहाजा ब्लाक अध्यक्ष अपनी ताकत को समझें और पूरी सक्रियता के साथ काम करें। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष ताराचंद चौधरी ,जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, जिला महासचिव जिया उर रहमान, ब्लाक अध्यक्षों में फहीम खान , डा. दत्त राम गंगवार, डा. मुदित सिंह, केहरी सिंह मौर्य, मंजूर अहमद , रोआफ अहमद, इरशाद मंसूरी ,ताहिर मिसवा, मुनेश कुमार चौहान, सुनील मनचंदा आदि मौजूद रहे।
