मुरादाबाद: रामलीला ग्राउंड में बेहोश मिला अधेड़, मौत
मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मझोला थाना क्षेत्र में गुरुवार रात रामलीला ग्राउंड के पास करीब 40 वर्षीय अधेड़ बेहोशी की हालत में मिला। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के प्रयास के बावजूद मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मुरादाबाद में थाना मझोला …
मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मझोला थाना क्षेत्र में गुरुवार रात रामलीला ग्राउंड के पास करीब 40 वर्षीय अधेड़ बेहोशी की हालत में मिला। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के प्रयास के बावजूद मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
मुरादाबाद में थाना मझोला के लाइनपार इलाके में रामलीला ग्राउंड के पास गुरुवार देर रात करीब 11 बजे अधेड़ को बहोशी की हालत में पड़ा था। सूचना पाकर 108 एम्बुलेंस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर शव मोर्चरी में रखवा दिया।
अस्पताल प्रशासन की सूचना पर मझोला पुलिस ने पहुंची कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। एसएचओ मझोला जीत सिंह ने बताया कि मरने वाले व्यक्ति की उम्र करीब 40 साल है। उसके पास से कोई ऐसा कागज नहीं मिला जिससे पहचान हो सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें…
मुरादाबाद : जिले में धान खरीद केंद्रों की संख्या बढ़कर 40 हुई, इंतजाम में जुटा विभाग
