उन्नाव: शिकायत करने पर युवकों ने दुकान में घुसकर पीटा, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
उन्नाव। भूमि पर कब्जा करने को लेकर पीड़ित द्वारा शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत के चलते एक दर्जन आरोपितों ने शाम को दुकान में घुसकर जमकर मारपीट की। पुलिसिया कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने सीएम को शिकायती पत्र भेज कर …
उन्नाव। भूमि पर कब्जा करने को लेकर पीड़ित द्वारा शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत के चलते एक दर्जन आरोपितों ने शाम को दुकान में घुसकर जमकर मारपीट की। पुलिसिया कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने सीएम को शिकायती पत्र भेज कर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
पुरवा कोतवाली क्षेत्र के मंगतखेड़ा गांव निवासी अनूप सिंह ने सीएम को शिकायती पत्र भेज कर बताया कि भूमि संख्या 719 रकबा 0.626 मंगतखेड़ा गांव में स्थिति है। इसी गांव के निवासी युवक ने फर्जीवाड़ा कर भूमि को अपनी बताकर लखनऊ निवासी महिला व युवक के नाम बैनामा कर दिया। शिकायत पर भूमि नाप के लिए तहसील प्रशासन की संयुक्त राजस्व टीम से पैमाइश कर मेरी भूमि को अलग निकाल दिया गया था। बुधवार अनूप अपनी भूमि पर बांस बल्ली से चिह्नांकन कर लिया।
उसके बाद गांव निवासी छह नामजद युवक समेत एक दर्जन लोगों ने बल्ली व तार आदि उखाड़ कर फेंक दिया। पीड़ित ने फोन पर पुलिस को जानकारी दी तो अनसुना कर दिया गया। उसके बाद पीड़ित का भाई शिकायती पत्र लेकर थाने पहुंचा तो उसे वापस कर दिया गया। जबकि कोतवाली में पहले से ही आरोपित मौजूद थे। कोतवाली में शिकायत पत्र देने की बात को लेकर एक दर्जन युवकों ने दुकान में घुसकर पीड़ित को जमकर पीट दिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपितों पुलिस मिली होने से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
