सीतापुर: संदिग्ध हालात में सड़क किनारे मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
सीतापुर। सदरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक अधेड़ का शव संदिग्ध हालात में सड़क किनारे पड़ा मिला। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। जबकि पुलिस इसे सड़क हादसा बता रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ …
सीतापुर। सदरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक अधेड़ का शव संदिग्ध हालात में सड़क किनारे पड़ा मिला। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। जबकि पुलिस इसे सड़क हादसा बता रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस शव की पहचान का भी प्रयास कर रही है।
सदरपुर थाना क्षेत्र में महमूदाबाद-गोड़ैचा मार्ग पर अल्हनापुर के पास एक अज्ञात पुरुष का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। मृतक की उम्र करीब 55 साल बताई जा रही है। शव के ऊपर दो तौलिया और एक कम्बल पड़ा हुआ था। मौके पर मौजूद ग्रामीण हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं, जबकि पुलिस उसे अर्धविक्षिप्त मान रही है और किसी अज्ञात वाहन से टकरा जाने की भी आशंका जता रही है।
सदरपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
