अयोध्या: मंजीत यादव हत्याकांड में दो सगे भाइयों समेत नौ लोगों पर केस दर्ज
अयोध्या। मंजीत यादव हत्याकांड मामले में शुक्रवार को पिता की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने दो सगे भाई समेत आठ नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हत्या, हत्या का प्रयास के लिए साजिश व कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी थाना महाराजगंज के देवगढ़ …
अयोध्या। मंजीत यादव हत्याकांड मामले में शुक्रवार को पिता की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने दो सगे भाई समेत आठ नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हत्या, हत्या का प्रयास के लिए साजिश व कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी थाना महाराजगंज के देवगढ़ व अयोध्या कोतवाली के वासुदेव घाट के रहने वाले हैं। एफआईआर में प्रॉपर्टी विवाद का जिक्र किया गया है।
गौरतलब है कि बीते बुधवार देर रात बड़ी देवकाली स्थित कोरखाना नील गोदाम में मंजीत नाम के युवक को बदमाशों ने गोलियों से भून डाला था। इस दौरान उसकी दो बहनें भी घायल हो गई थीं, जिन्हें गम्भीर हालत में लखनऊ में भर्ती कराया गया है। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि बाकी भाग निकले थे। गुरुवार को परिजनों ने शव देवकाली तिराहे पर रखकर जाम लगा दिया था, जिसके बाद डीएम अनुज कुमार झा और एसएसपी शैलेश पांडेय ने मौके पर पहुचकर उन्हें आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया था।
एसएसपी ने बताया था की मामले में चार टीम गठित की गई है। तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। बाकी भी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। साथ ही मौके से हमें पांच लग्जरी गाड़ियां भी बरामद हुई हैं। इसके बाद शुक्रवार को पिता कमलेश यादव ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया।
