रामपुरः केंद्रीय मंत्री 17 अक्टूबर को दिव्यांगजनों को बाटेंगे सहायक उपकरण
रामपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के रामपुर में स्थित गांधी स्टेडियम परिसर में 17 अक्टूबर को केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के राज्यमंत्री ए नारायण स्वामी की उपस्थिति में आयोजित होने वाले दिव्यांगनों और वृद्धजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम की व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी …
रामपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के रामपुर में स्थित गांधी स्टेडियम परिसर में 17 अक्टूबर को केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के राज्यमंत्री ए नारायण स्वामी की उपस्थिति में आयोजित होने वाले दिव्यांगनों और वृद्धजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम की व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
जिलाधिकार रविन्द्र कुमार मांदड़ ने कार्यक्रम स्थल पर दिव्यांग जनों और वृद्धजनों के आगमन से लेकर उनके बैठने, भोजन वितरण, सहायक उपकरण वितरण, मेडिकल कैंप सहित विभिन्न प्रकार की सुविधाओं को मुहैया कराने तथा निर्धारित कार्य योजना के अनुसार कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए 45 अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।कार्यक्रम स्थल पर लगभग 3000 लोगों के आगमन को लेकर जरूरी व्यवस्थाओं के मद्देनजर तैयारियां कराई जा रही हैं।
जिलाधिकारी ने पंडाल, बैरिकेडिंग एवं मंच व्यवस्था के लिए अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी संजीव कुमार, उपकरण वितरण के लिए जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी जीशान मलिक, परिवहन व्यवस्था के लिए एआरटीओ सुरेंद्र कुमार, दिव्यांग जनों की समस्याओं के निवारण के लिए स्थापित कंट्रोल रूम के लिए उप निदेशक कृषि अशोक कुमार यादव, चिकित्सा संबंधी व्यवस्थाओं की उपलब्धता के लिए सीएमओ डॉ संजीव यादव, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद विवेकानंद, कार्यक्रम परिसर में सफाई व्यवस्था के लिए डीपीआरओ दुर्गा प्रसाद तिवारी, विद्युत व्यवस्था के लिए अधिशासी अभियंता विद्युत भीष्म कुमार, दिव्यांग जनों को कार्यक्रम स्थल पर सहायता के लिए वॉलिंटियर्स की व्यवस्था के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक मुनेश कुमार, मंच पर जरूरी व्यवस्थाओं के लिए डिप्टी कलेक्टर देवेंद्र प्रताप, डी ब्लॉक में सुरक्षा व्यवस्था के लिए डिप्टी कलेक्टर निधि डडवाल, पार्किंग व्यवस्था के लिए क्षेत्राधिकारी श्रीकांत, कार्यक्रम स्थल पर कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए एडीएम न्यायिक राकेश कुमार, अग्निशमन व्यवस्था के लिए मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल सहित अन्य अधिकारियों को विभिन्न प्रकार के दायित्व सौंपे गए हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के आयोजन के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन को प्रभारी बनाया गया है।
इसे भी पढ़ें…
