झांसी में भीषण सड़क हादसा, 11 लोगों की हुई मौत
झांसी। जिले के चिरगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार को भीषण सड़क हो गया। जिसमें सात महिलाओं और चार बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई। हादसे को लेकर पुलिस ने बताया कि चिरगांव थानाक्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पंडोखर से चिरगांव आ रही थी। जिसमें 30 से 32 लोग बैठे हुए थे। जहां रास्ते में …
झांसी। जिले के चिरगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार को भीषण सड़क हो गया। जिसमें सात महिलाओं और चार बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई। हादसे को लेकर पुलिस ने बताया कि चिरगांव थानाक्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पंडोखर से चिरगांव आ रही थी।
जिसमें 30 से 32 लोग बैठे हुए थे। जहां रास्ते में अचानक जानवर के सामने आ जाने से अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गया। इस भीषण दुर्घटना में सात महिलाओं और चार बच्चों सहित 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, राहगाीरों से सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल छह लोगों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है, जहां उनका इलाज जारी है।
