बरेली: विजयदशमी पर कई संगठनों के पदाधिकारियों ने शस्त्रों का किया पूजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। विजयदशमी के मौके पर पंजाबी संगठन ने श्रीहरी मंदिर बारातघर मॉडल टाउन के प्रांगण में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम किया। पंजाबी संगठन के प्रदेश संयोजक मनोज अरोड़ा ने दशहरा पर्व पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता करते हुए रवि छाबड़ा ने बताया कि मान्यता है विजयदशमी वाले दिन इंद्रदेव ने भी असुरों पर विजय …

बरेली, अमृत विचार। विजयदशमी के मौके पर पंजाबी संगठन ने श्रीहरी मंदिर बारातघर मॉडल टाउन के प्रांगण में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम किया। पंजाबी संगठन के प्रदेश संयोजक मनोज अरोड़ा ने दशहरा पर्व पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता करते हुए रवि छाबड़ा ने बताया कि मान्यता है विजयदशमी वाले दिन इंद्रदेव ने भी असुरों पर विजय प्राप्त की थी। प्रदेश संगठन मंत्री सरदार अमरजीत सिंह बक्शी ने कहा कि आज के दिन पंजाबी सिख समाज अपने ईष्ट श्री गुरु गोबिंद सिंह एवं उनके परिवार को जिन्होंने हिंदू कौम की रक्षार्थ पूरे परिवार को बलिदान कर दिया। आज उनका भी स्मरण करते हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ज्ञानी काले सिंह, पार्षद अतुल कपूर, सरदार टीपीएस सेठी, पवन अरोड़ा, एमपी सिंह, पप्पू तलवार, मनोज अरोड़ा, सतीश खट्टर, दीपक साहनी, अनुपम पंडित, अजय खट्टर, विनोद, रविन्द्र सिंह, रंजीत सिंह, राम अरोड़ा, गुरविंदर सिंह, डा महेंद्र सिंह बासु, डा त्रिलोक चंद अरोड़ा, सतीश लुनियाल, शोभित सक्सेना, आकाश मल्होत्रा, सुप्रीत सिंह, अमोल भसीन, मालिक सिंह कालरा, गुरमीत सिंह बग्गा, ज्ञानी रंजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने भी शस्त्र पूजन किया
हिंदू जागरण मंच की महानगर इकाई के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को एक होटल में शस्त्र पूजन कार्यक्रम किया। मंच के प्रदेश अध्यक्ष एसपीएस चौहान एवं अन्य प्रांतीय अधिकारियों ने भगवान श्रीराम के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर शस्त्रों का पूजन किया। इस मौके पर प्रांतीय युवा अध्यक्ष अंशुमान पटेल, प्रांतीय विधि प्रमुख प्रतिपाल, महानगर अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष अरुण फौजी, अमित क्षत्रीय, अभिषेक सक्सेना, विशाल प्रकाश, संजीव अरोरा, राजन बाबू, गोपाल शर्मा, राजकुमार गुप्ता, मनोज वाजपेयी, पुनीत गौतम आदि मौजूद रहे।

बांके बिहारी मंदिर में शस्त्र पूजन कार्यक्रम में श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण करते पंजाबी महासभा के पदाधिकारी।

पंजाबी महासभा ने श्री बांके बिहारी मंदिर में शस्त्रों की पूजा की
पंजाबी महासभा ने विजयदशमी पर शस्त्र पूजन का कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया। श्री बांके बिहारी मंदिर के पुजारी ने विधि विधान से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शस्त्रों का पूजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाबी महासभा के संरक्षक गुलशन आनंद ने की।

कार्यक्रम में अध्यक्ष संजय आनंद, महामंत्री देवराज चंडोक, मीडिया प्रभारी अमित अरोड़ा, युवा संरक्षक संजीव साहनी, युवा अध्यक्ष प्रिंस सोंधी, युवा महामंत्री शिव मक्कड़, हरजीत सिंह, संजीव आनंद, पार्षद अतुल कपूर, विशाल मल्होत्रा, एमएस दुआ, राजीव खुराना, क्षेत्रीय सभासद आरेन्द्र अरोड़ा, विपिन कोहली, अनमोल भसीन, रंजीत सिंह, अश्वनी अरोड़ा आदि शामिल हुए।

संबंधित समाचार