सीतापुर: ससुराल से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, जांच में जुटी पुलिस
सीतापुर। ससुराल से घर वापस आ रहे बाइक सवार को अटरिया थाने के पास एक वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बार दोषी फरार हो गया और बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही पुलिस और परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस का कहना है …
सीतापुर। ससुराल से घर वापस आ रहे बाइक सवार को अटरिया थाने के पास एक वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बार दोषी फरार हो गया और बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही पुलिस और परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए।
पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
लहूरेवान के 28 साल के निवासी सुनील कुमार शुक्रवार को अपने ससुराल गया था। युवक बाइक से वापस घर जा रहा था। इसी बीच अटरिया थाने के पास हाइवे पर एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में सुनील कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। खबर मिलते ही पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी और साथ ही परिवार वालों को सूचना भी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
