फिल्म सनक में विलेन के रोल में नजर आएंगे चंदन रॉय सान्याल
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर चंदन रॉय सान्याल ने अपनी आने वाली फिल्म ‘सनक – होप अंडर सीज ‘ में अपने रोल को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत की है। विपुल अमृतलाल शाह एंड ज़ी स्टूडियोज की आने वाली फिल्म ‘सनक – होप अंडर सीज ‘ में विद्युत जामवाल, रुक्मिणी मैत्रा और नेहा धूपिया के साथ …
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर चंदन रॉय सान्याल ने अपनी आने वाली फिल्म ‘सनक – होप अंडर सीज ‘ में अपने रोल को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत की है। विपुल अमृतलाल शाह एंड ज़ी स्टूडियोज की आने वाली फिल्म ‘सनक – होप अंडर सीज ‘ में विद्युत जामवाल, रुक्मिणी मैत्रा और नेहा धूपिया के साथ चंदन रॉय सान्याल लीड रोल में नजर आएंगे। सनक: होप अंडर सीज का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया। चंदन राय सान्याल पहली बार फिल्म सनक में एक विलेन के किरदार में नज़र आ रहे हैं।
अपने इस किरदार को वास्तविक रूप देने के लिए चंदन ने कड़ी मेहनत की है। सनकी विलेन के लुक को रियल रूप देने के लिए चंदन का लगभग एक घंटा प्रोस्थेटिक मेक अप में चला जाता था, जिसमें उनके चेहरे पर कई निशान और शार्प हेयर स्टाइल शामिल है।
https://www.instagram.com/tv/CUpOxl8gTaQ/?utm_source=ig_web_copy_link
चंदन रॉय सान्याल ने कहा कि जब मैं इस फिल्म की स्क्रिप्ट को पढ़ रहा था उसी समय मेरे जेहन में यह ख्याल आया कि मुझे सनक के विलेन के लिए किस तरह की तैयारियां करनी है। मैं जितनी बार स्क्रिप्ट को पढ़ता था उतनी बार मैं अलग अलग तरीके से इस किरदार को पोट्रे करने की कोशिश करता था जो इसे और जीवंत बना सके। मुझे इस बात का आभास था की विलेन को लोगों में डर पैदा करना है और इसे विश्वसनीय रूप देने के लिए मैने काफी मेहनत की है। प्रोस्थेटिक मेक अप ने मुझे मेरे लुक के लिए काफी मदद की है। इस दौरान मुझे एक घंटा लगता था, जिसकी वजह से मुझे विलेन के रोल में घुसने के लिए लंबा समय लग जाता था और जब एक बार मैं उस किरदार में घुस जाता था तो एक्टर और विलेन दोनो ही बहुत ही बेहतरीन तरीके से उभर कर बाहर आते थे।
