अयोध्या: केंद्र सरकार के खिलाफ भाकियू के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, जानें वजह?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने आज शनिवार को जिले के गांधी पार्क में इकट्ठे होकर प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और गृह राज्य मंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान पुलिस और किसान नेताओं के बीच छीना-झपटी भी हुई। इस दौरान भाकियू के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि लखीमपुर खीरी में गृह राज्य मंत्री …

अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने आज शनिवार को जिले के गांधी पार्क में इकट्ठे होकर प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और गृह राज्य मंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान पुलिस और किसान नेताओं के बीच छीना-झपटी भी हुई। इस दौरान भाकियू के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि लखीमपुर खीरी में गृह राज्य मंत्री की शह पर किसानों को गाड़ी से कुचला गया, उनकी जान ली गई।

लेकिन आज भी उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त नहीं किया गया। आज हम लोगों ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और गृह राज्यमंत्री का पुतला फूंका है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसान यूनियन की यह लड़ाई तीन नए कृषि कानून के खत्म होने तक चलेगी।

संबंधित समाचार