मुरादाबाद : किसानों ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला
मुरादाबाद, अमृत विचार। संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर किसानों ने तीनों कृषि कानून वापस लेने और गृह राज्य मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। जिले में कई स्थानों पर देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के पुतले फूंके गए हालांकि इस दौरान पुलिस प्रशासन भी अलर्ट रहा। संयुक्त किसान …
मुरादाबाद, अमृत विचार। संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर किसानों ने तीनों कृषि कानून वापस लेने और गृह राज्य मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। जिले में कई स्थानों पर देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के पुतले फूंके गए हालांकि इस दौरान पुलिस प्रशासन भी अलर्ट रहा।
संयुक्त किसान मोर्चा ने घोषणा की थी विजयदशमी को प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के पुतले फुके जाएंगे लेकिन बाद में कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया और 16 अक्टूबर निर्धारित की गई। इसी क्रम में भारतीय किसान यूनियन ने मूंढापांडे क्षेत्र के गांव मानपुर पट्टी में प्रधानमंत्री का पुतला फूंका और नारेबाजी की।
किसानों ने कहा जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं होंगे तब तक किसान धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। इसके अलावा किसानों ने कहा लखीमपुर के मामले में गृह राज्य मंत्री का इस्तीफा लिया जाए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके अलावा गांव चक लालपुर में भी किसानों ने भाजपा नेताओं के पुतले फुके। इस दौरान अजय पाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र, प्रदीप आदि किसान मौजूद रहे।
