मुरादाबाद : केंद्रों पर नहीं बढ़ रही धान खरीद की रफ्तार
मुरादाबाद, अमृत विचार। दो दिन के अवकाश के बाद धान खरीद के लिए केंद्र तो खुले लेकिन अन्नदाता नहीं आए। नवीन मंडी स्थल मझोला में खाद्य विभाग के दो और मंडी समिति के एक केंद्र पर शनिवार को किसान नहीं पहुंचे। खाद्य विभाग के केंद्र संख्या एक के प्रभारी अजय कुमार जैन अपने सहयोगी कर्मचारियों …
मुरादाबाद, अमृत विचार। दो दिन के अवकाश के बाद धान खरीद के लिए केंद्र तो खुले लेकिन अन्नदाता नहीं आए। नवीन मंडी स्थल मझोला में खाद्य विभाग के दो और मंडी समिति के एक केंद्र पर शनिवार को किसान नहीं पहुंचे।
खाद्य विभाग के केंद्र संख्या एक के प्रभारी अजय कुमार जैन अपने सहयोगी कर्मचारियों के साथ किसानों का इंतजार करते रहे। मंडी समिति धान खरीद केंद्र के सहायक मुकेश पाल ने बताया कि अभी खरीद शुरु नहीं हुई है। केंद्र पर खरीद के लिए प्रबंध किए गए हैं।
