अयोध्या: भंडारे में पिस्टल लहराने वाले अपराधी पर केस दर्ज, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। दुर्गा पूजा में भंडारे के दौरान एक बदमाश महिला ग्राम प्रधान को पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दे रहा था। इस दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होने के बाद बीते शुक्रवार की देर शाम को ही मामला दर्ज हो गया और पुलिस आरोपी …

अयोध्या। दुर्गा पूजा में भंडारे के दौरान एक बदमाश महिला ग्राम प्रधान को पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दे रहा था। इस दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होने के बाद बीते शुक्रवार की देर शाम को ही मामला दर्ज हो गया और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी गई है। थाना महाराजगंज पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

थाना महाराजगंज के मुहर्रमपुर अरती गांव में शुक्रवार को मां के पंडाल के बाहर प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान आरोपी पवन सिंह वहां आ धमका और पिस्टल लहराते हुए ग्राम प्रधान को मारने की धमकी देने लगा। मौके पर किसी ने उसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी। एक्शन मोड में आते हुए एसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने थाना महाराजगंज पुलिस को आरोपी पर केस दर्ज करने का निर्देश दे दिया। कुछ ही देर बाद महिला ग्राम प्रधान की सास सुघरा देवी ने भी थाने में तहरीर दे दी, जिसके बाद आरोपी पवन सिह के खिलाफ केस दर्ज हो गया। आरोपी अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस ने दबिश शुरू कर दी है।

इससे पहले पुलिस पर भी कर चुका है हमला

पुलिस के अनुसार आरोपी पवन सिंह पंचायत चुनाव में हार के बाद से मौजूदा प्रधान पर खुन्नस रखे हुए हैं। आरोपी दबंग प्रवृत्ति का है और इससे पहले भी वह पुलिस पर हमला कर चुका है। उस मामले में भी उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी।

संबंधित समाचार