मुरादाबाद : डिप्लोमा फार्मासिस्टों को साधने में जुटे दावेदार, 12 नवंबर को एसोसिएशन की प्रांतीय कार्यकारिणी का चुनाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की प्रांतीय कार्यकारिणी के नये पदाधिकारियों का चुनाव 12 नवंबर को होगा। इसके लिए भावी दावेदार फार्मासिस्टों को साधने में जुटे हैं। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मुरादाबाद के जिला अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट संदीप बडोला हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष निश्चल भटनागर भी जिला अस्पताल से हैं। ऐसे …

मुरादाबाद, अमृत विचार। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की प्रांतीय कार्यकारिणी के नये पदाधिकारियों का चुनाव 12 नवंबर को होगा। इसके लिए भावी दावेदार फार्मासिस्टों को साधने में जुटे हैं।

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मुरादाबाद के जिला अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट संदीप बडोला हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष निश्चल भटनागर भी जिला अस्पताल से हैं। ऐसे में नई कार्यकारिणी में फिर से जिले का दबदबा कायम रखने के लिए भावी दावेदार जुटे हैं। कई वर्तमान पदाधिकारी दोबारा किस्मत आजमाने के लिए मैदान में उतर रहे हैं।

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के मंडलीय सचिव हेमंत चौधरी ने बताया कि प्रांत की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए 12 नवंबर की तारीख तय की गई है। इसके लिए बैठक की जा रही है। प्रदेश के 8500 डिप्लोमा फार्मासिस्ट अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर पार्क में चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

संबंधित समाचार