नंदीग्राम सरोवर में मिला सुल्तानपुर के युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले के नंदीग्राम सरोवर में रविवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना पर मौके से पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज परिजनों को सूचित कर दिया है। बता दें कि पूराकलंदर थाना क्षेत्र के नंदीग्राम सरोवर में एक शव उतराने की जानकारी ग्रामीणों …

अयोध्या। जिले के नंदीग्राम सरोवर में रविवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना पर मौके से पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज परिजनों को सूचित कर दिया है।

बता दें कि पूराकलंदर थाना क्षेत्र के नंदीग्राम सरोवर में एक शव उतराने की जानकारी ग्रामीणों से मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मृतक की पहचान सुल्तानपुर जिले के कटका खानपुर निवासी सूरज कुमार मिश्रा उम्र लगभग 32 के रूप में हुई है।

इसके बाद पुलिस की ओर से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ ही मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। जानकारी अनुसार मृतक की जेब से नींद की गोली की शीशी भी बरामद हुई है। वहीं मामले के को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

पूराकलंदर थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का लग रहा है। इसके अलावा कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा।

संबंधित समाचार