मुरादाबाद : मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीजों का इलाज, योजनाओं की दी जा रही जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। रविवार को जिले में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन चल रहा है। शिविर में आए मरीजों की जांच कर चिकित्सक परामर्श दे रहे हैं। परिवार नियोजन योजनाओं की जानकारी के अलावा कोविड जांच के लिए भी स्वास्थ्य टीमें लगी हैं। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों नया गांव, मझोला, …

मुरादाबाद, अमृत विचार। रविवार को जिले में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन चल रहा है। शिविर में आए मरीजों की जांच कर चिकित्सक परामर्श दे रहे हैं। परिवार नियोजन योजनाओं की जानकारी के अलावा कोविड जांच के लिए भी स्वास्थ्य टीमें लगी हैं।

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों नया गांव, मझोला, नवाबपुरा आदि पर आए मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में मरीजों की जांच कर चिकित्सक दवाइयां भी दे रहे हैं। गर्भवती महिलाओं को टीके लगाने के साथ परिवार कल्याण कार्यक्रम की जानकारी भी दी गई। मेले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का गोल्डेन कार्ड भी बन रहा है।

आयुष्मान भारत योजना के जिला समन्वयक डाँ पीताम्बर सिंह का कहना है कि गोल्डेन कार्ड निशुल्क बन रहे हैं। इसके माध्यम से योजना के कार्ड धारक को पांच लाख रुपए तक बीमारियों के मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

संबंधित समाचार