अयोध्या: भरत मिलाप व राज्याभिषेक के मंचन ने मोहा मन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। श्री रामलीला समिति शंकरगढ़ बाजार और चौक रामलीला कमेटी टकसाल के कलाकारों ने शनिवार रात रामलीला के मंच पर प्रभु श्री राम के वन से वापसी के पश्चात भरत मिलाप और प्रभु श्री राम के राज्याभिषेक का सुंदर और आकर्षक मंचन आमजन के समक्ष प्रस्तुत किया। चौक रामलीला में दशरथ भवन के महाराज महंत …

अयोध्या। श्री रामलीला समिति शंकरगढ़ बाजार और चौक रामलीला कमेटी टकसाल के कलाकारों ने शनिवार रात रामलीला के मंच पर प्रभु श्री राम के वन से वापसी के पश्चात भरत मिलाप और प्रभु श्री राम के राज्याभिषेक का सुंदर और आकर्षक मंचन आमजन के समक्ष प्रस्तुत किया। चौक रामलीला में दशरथ भवन के महाराज महंत बृजमोहन दास ने प्रभु श्री राम का राज्याभिषेक किया।

संचालन संयोजक कन्हैया अग्रवाल ने किया। इस दौरान पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे व केंद्रीय दुर्गा पूजा और रामलीला समन्वय समिति के जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। समिति से अध्यक्ष संजय जैन, संरक्षक विष्णु वैश्य, अनिल सिंह पार्षद, दिलीप यादव पार्षद, सुधीर नाग, उदय नारायण अग्रवाल गौरव मदनानी और दिग्विजय अग्रवाल आदि रहे।

शंकरगढ़ की रामलीला के राज्याभिषेक कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष शिव कुमार वर्मा ने किया। मनोज जायसवाल ने कहा कि जिस तरह भगवान श्रीराम ने रावण का वध करके बुराइयों का नाश किया था, आज उसी तरह हम आपको समाज में व्याप्त तमाम कुरीतियों और विसंगतियों का समापन करना होगा। राज्याभिषेक के इस कार्यक्रम में दोनों रामलीला समितियों द्वारा केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

संबंधित समाचार